श्री राम जी एस्ट्रो

ज्योतिषियों के लिए पत्रिका ऐप सदस्यता

Shri Ramji Astro की पत्रिका ऐप ज्योतिषी का डिजिटल दफ़्तर है: शास्त्र-प्रमाणित रिपोर्ट, जातकों का खाता, उपाय-पर्ची और जातक का रोज़ का उपाय-ट्रैकर। फलादेश आप करते हैं; ऐप आपके काम को लिखित, प्रमाणित और साल भर चलने वाला बनाती है।

दाम व प्लान्स
₹199 से ₹5,100
वार्षिक ₹5,100 (₹425/माह, 15% छूट)। मासिक ऑटोटे: बेसिक ₹199, रिपोर्ट्स प्रो ₹299, मुहूर्त प्रो ₹499।
कोटा व सीमाएं
पारदर्शी सीमा
मासिक: 100 रिपोर्ट्स + 100 मुहूर्त/माह। वार्षिक: 1,500 रिपोर्ट्स + 1,500 मुहूर्त/वर्ष।
लॉगिन
2 फ़ोन
वेब ऐप, कोई डाउनलोड ज़रूरी नहीं।
सभी 4 प्लान्स की विस्तृत तुलना व कार्ड्स देखें → 3 मिनट का मुफ़्त डेमो

सदस्यता में क्या मिलता है

14 रिपोर्ट और उनके वेबसाइट दाम

रिपोर्ट / मुहूर्तवेबसाइट पर दाम
मंगल दोष, कालसर्प, रत्न व उपाय, धन योग, राजयोग, वाहन योग₹501 हर एक
गुण मिलान + मांगलिक₹1,101
मेगा पाराशर रिपोर्ट (97 अध्याय)₹1,111
वास्तु, यज्ञोपवीत, मुंडन, व्यापार मुहूर्त₹1,551 हर एक
विवाह मुहूर्त, BPHS संपूर्ण पाराशर रिपोर्ट₹2,100 हर एक

पुराने ₹199 या ₹249 वाले दाम अब मान्य नहीं हैं।

AI और नई पीढ़ी (Gen Z) के दौर में

लगभग 30 साल पहले कंप्यूटर आया, तो ज्योतिष का काम बदला। अब AI आया है, और नई पीढ़ी हर बात का तर्क और प्रमाण माँगती है, अपने फ़ोन पर, अपनी भाषा में। पत्रिका ऐप इसी के लिए बनी है:

कमाई का सीधा हिसाब

अतिरिक्त कमाई = महीने के जातक × जितने जातक रिपोर्ट लें × रिपोर्ट का दाम, और सदस्यता का ख़र्च ₹425 महीना।

उदाहरण: महीने में 22 जातकरिपोर्टमहीने की अतिरिक्त कमाई
हर 10 में से 2 जातक ₹501 की रिपोर्ट लें4–5लगभग ₹2,000 (सदस्यता घटाकर ₹1,600)
हर 10 में से 4 जातक9लगभग ₹4,500 (सदस्यता घटाकर ₹4,100)
ऊपर से महीने में 1 विवाह मुहूर्त (₹2,100) और 1 गुण मिलान (₹1,101)+2लगभग ₹3,200 और

साल में 11 मंगल दोष रिपोर्ट (11 × ₹501 = ₹5,511) से पूरी सदस्यता वसूल हो जाती है। यह अनुमान है, गारंटी नहीं: कमाई इस पर निर्भर है कि आपके कितने जातक रिपोर्ट लेते हैं, और उपाय-ट्रैकर से कितने जातक दोबारा आते हैं।

ज्योतिषियों के सवाल, सीधे जवाब

कुंडली तो मैं मुफ़्त ऐप या जगन्नाथ होरा से बना लेता हूँ, फलादेश ख़ुद करता हूँ। फिर इसकी क्या ज़रूरत?

कुंडली बनाने के लिए आपको इसकी ज़रूरत नहीं। यह ऐप कुंडली के बाद का काम करती है: जातक को शास्त्र-श्लोक वाली लिखित रिपोर्ट (जिसका पूरा शुल्क आपका), उपाय-पर्ची और आपकी टिप्पणी जो जातक रोज़ अपने फ़ोन पर देखता है, और आपकी डेस्क पर यह सूची कि आज किस जातक को फ़ोन करना है। फलादेश आपका ही रहता है।

सब ऐप लाहिरी अयनांश से लगभग एक जैसी गणना करते हैं। फिर "सटीक गणना" का क्या मतलब?

ग्रह-स्थिति में बड़ा अंतर नहीं आता, यह सही है। अंतर भाव-संधि, दशा बदलने के सटीक दिन, D60 जैसे सूक्ष्म वर्ग और मुहूर्त के मिनटों में आता है। ऐप True Chitra Paksha अयनांश, nutation सुधार और जन्म-स्थान के सटीक निर्देशांक लेती है। अपनी जानी-पहचानी 3–4 कुंडलियाँ जगन्नाथ होरा से मिलाकर ख़ुद देख लीजिए।

AstroSage मुफ़्त है, दूसरे ऐप ₹999–1,500 साल में मिलते हैं। ₹5,100 क्यों दूँ?

वे ऐप कुंडली बनाते हैं। इस सदस्यता में 14 रिपोर्ट और मुहूर्त असीमित हैं जिनका वेबसाइट दाम ₹501 से ₹2,100 है, और जातक से लिया पूरा शुल्क आपका रहता है। साल में 11 मंगल दोष रिपोर्ट से सदस्यता का पैसा निकल आता है; उसके बाद हर रिपोर्ट आपकी कमाई है।

मेरे जातक ₹251 देते हैं, वे अलग से ₹501 की रिपोर्ट क्यों लेंगे?

हर जातक नहीं लेगा। जिसे विवाह, मंगल दोष, कालसर्प, धन या मुहूर्त जैसा बड़ा सवाल है, उसे लिखित रिपोर्ट चाहिए होती है जिसमें श्लोक और ग्रंथ का नाम हो और जिसे वह परिवार को दिखा सके। हिसाब यह मानकर लगाइए कि 10 में से 2 से 4 जातक ही लेंगे।

जजमान ख़ुद तारीख़ तय कर लेते हैं, रात के विवाह में लग्न देखा ही नहीं जाता। मुहूर्त में दोष ज्योतिषी की ग़लती नहीं, फिर रिपोर्ट से क्या होगा?

सही बात है, यह दबाव रिपोर्ट से ख़त्म नहीं होता। पर आपके हाथ में लिखित प्रमाण आ जाता है: विवाह मुहूर्त रिपोर्ट हर दिन के दोष मुहूर्त चिंतामणि के श्लोक-क्रमांक के साथ दिखाती है। परिवार ख़ुद देख लेता है कि उनकी चुनी तारीख़ क्यों कमज़ोर है और कौन से दिन या लग्न ज़्यादा शुद्ध हैं; बात सिर्फ़ आपके कहने पर नहीं टिकती।

जजमान एक बार ₹501 दक्षिणा देकर चला जाता है, दोबारा नहीं आता। लोग ज्योतिषी को डॉक्टर की तरह नहीं देखते।

उपाय-ट्रैकर इसी के लिए है। आपका बताया उपाय और उसके दिन (जैसे 40 दिन) जातक के फ़ोन पर रोज़ दिखते हैं, वह हर दिन टिक करता है, और जो बीच में छोड़ देता है उसकी सूची आपकी डेस्क पर आती है। आप उसे फ़ोन कर सकते हैं, जैसे डॉक्टर दोबारा बुलाता है। इसी से जातक अगले परामर्श, परिवार की रिपोर्ट और मुहूर्त के लिए लौटता है।

रिपोर्ट में संस्कृत श्लोक हों तो जातक को क्या फ़र्क पड़ता है? वह संस्कृत पढ़ता ही नहीं।

हर श्लोक के साथ उसका हिंदी या अंग्रेज़ी अर्थ और ग्रंथ-अध्याय का नाम होता है। जातक को दिखता है कि बात मन से नहीं, ग्रंथ से है। इसी से उसे शुल्क उचित लगता है और भरोसा बढ़ता है।

AI ख़ुद फलादेश बताने लगा है, तो जातक मेरे पास क्यों आएगा?

AI किताबी बातें बता देगा, पर जातक का भरोसा, उसकी परिस्थिति समझना और उपाय करवाते रहना ज्योतिषी का काम है। यह ऐप उसी को मज़बूत करती है: आपकी लिखी उपाय-पर्ची और टिप्पणी जातक के फ़ोन पर रोज़ दिखती है, और जो उपाय छोड़ रहा है उसकी सूची आपकी डेस्क पर आती है। जातक आपसे जुड़ा रहता है।

मेरे जातकों का नंबर और जन्म-विवरण कंपनी के पास जाएगा। कहीं वह मेरे जातक को सीधे अपनी रिपोर्ट तो नहीं बेचेगी?

कंपनी आपके जातकों का data किसी के साथ साझा नहीं करती। data सुरक्षित रखा जाता है।

रिपोर्ट पर मेरा नाम आएगा या कंपनी का? जातक मुझे छोड़कर सीधे साइट से तो नहीं ले लेगा?

अपने नंबर से लॉगिन करके आप जो भी रिपोर्ट प्रिंट या डाउनलोड करते हैं, उस पर सिर्फ़ आपका सेव किया हुआ नाम आता है; Shri Ramji Astro नीचे बहुत छोटे अक्षरों में रहता है, और साइट के दान या परामर्श वाले link नहीं जाते। अगर आपका जातक बाद में साइट से सीधे रिपोर्ट ख़रीदता है, तो कमीशन तभी मिलता है जब आप सूत्रधार के रूप में भी जुड़े हों और वह जातक आपकी लीड में हो।

क्या मुझे अपनी रिपोर्ट और data मिलेंगे?

हाँ। हर रिपोर्ट PDF में आपके पास रहती है, आप उसे सेव, प्रिंट या WhatsApp कर सकते हैं।

सदस्यता ख़त्म होने पर क्या होगा?

सदस्यता ख़त्म होने से 1 महीना पहले से नवीनीकरण की याद आने लगती है। सदस्यता ख़त्म होने के बाद अलग से data निकालने का समय (window) नहीं मिलता, इसलिए ज़रूरी रिपोर्ट PDF में अपने पास रखते रहिए।

क्या मुफ़्त ट्रायल मिलेगा?

ट्रायल नहीं, मुफ़्त डेमो मिलता है, जिसमें पूरा काम-काज चलाकर समझ आ जाता है। ट्रायल में असली रिपोर्ट खोलनी पड़ती हैं, जिनकी गणना पर ख़र्च आता है।

पसंद न आए तो पैसा वापस मिलेगा?

अभी रिफ़ंड की सुविधा नहीं है। इसलिए डेमो देखकर, नमूना रिपोर्ट माँगकर और पूरी जाँच करके ही लीजिए; मन न बने तो मत लीजिए।

एक साथ ₹5,100 नहीं दे सकता, EMI के लिए क्रेडिट कार्ड भी नहीं है। महीने का प्लान है?

हाँ, 3 मासिक विकल्प उपलब्ध हैं (UPI AutoPay या कार्ड, कभी भी रद्द करें):
1. बेसिक प्रैक्टिस (₹199/माह): असीमित कुंडली चार्ट्स, 1-क्लिक दैनिक पर्सनलाइज्ड पंचांग, पूर्ण क्लाइंट CRM।
2. रिपोर्ट्स प्रो (₹299/माह): बेसिक + 14 शास्त्र-प्रमाणित प्रिंटेबल रिपोर्ट्स (अधिकतम 100 रिपोर्ट्स/माह), 100% शुल्क आपका, रेमेडी स्लिप।
3. पूर्ण दैवज्ञ / मुहूर्त प्रो (₹499/माह): 100 रिपोर्ट्स/माह + 100 मुहूर्त/माह (विवाह व व्यापार मुहूर्त सहित)।
और यदि साल भर चलाना हो तो वार्षिक ऑल-एक्सेस (₹5,100/वर्ष) सबसे सस्ता है जिसमें 1,500 रिपोर्ट्स + 1,500 मुहूर्त मिलते हैं। प्लान चुनें

अगले साल दाम बढ़ गया तो?

अगले साल का नवीनीकरण भी ₹5,100 है। अगर कभी दाम बदला, तो 3 महीने पहले सूचना दी जाएगी।

नमूना रिपोर्ट देख सकता हूँ?

हाँ। WhatsApp पर माँगिए, नमूना रिपोर्ट भेज दी जाएगी। डेमो में भी रिपोर्ट का एक पन्ना दिखता है।

ऐप Play Store पर है? APK install करना सुरक्षित है?

पत्रिका ऐप वेब ऐप है: shriramjiastro.in खोलकर फ़ोन के browser में ही चलती है, कुछ install करना ज़रूरी नहीं। Android ऐप Google Play Store पर आने वाली है।

कंपनी पंजीकृत है? सहायता कैसे मिलेगी?

कंपनी पंजीकृत है और GST पंजीकृत है। सहायता WhatsApp पर 24 घंटे, जल्द से जल्द मिलती है।

दूसरे सदस्य ज्योतिषियों के नाम या राय देख सकता हूँ?

सदस्य ज्योतिषियों के नाम, फ़ोटो और वीडियो उनकी निजी पहचान हैं, इसलिए वेबसाइट पर नहीं दिखाए जाते। डेमो और नमूना रिपोर्ट से आप ख़ुद परख सकते हैं।

Gen Z (नई पीढ़ी) के जातक के लिए यह कैसे काम आएगा?

नई पीढ़ी तर्क और प्रमाण माँगती है और फ़ोन पर रहती है। रिपोर्ट में श्लोक, अर्थ और ग्रंथ का नाम होता है, PDF WhatsApp पर जाती है, और उपाय रोज़ उसके फ़ोन पर दिखते हैं। डराने की जगह दोष के साथ परिहार और साफ़ उपाय मिलते हैं।

क्या मैं रिपोर्ट अपने जातक को शुल्क लेकर दे सकता हूँ? Terms में तो व्यक्तिगत उपयोग लिखा है?

हाँ। Terms of Service की धारा 5 में ज्योतिषी सदस्य के लिए अलग से लिखा है कि सक्रिय सदस्य रिपोर्ट अपने जातकों को अपने तय किए शुल्क पर दे या बेच सकता है, और पूरा शुल्क उसका रहता है। व्यक्तिगत, गैर-व्यावसायिक उपयोग वाली सीमा सदस्य पर लागू नहीं होती। सिर्फ़ अपना लॉगिन किसी और को देना या बेचना मना है।

लेने से पहले

हम चाहते हैं कि आप पूरी जाँच के बाद ही लें। मुफ़्त डेमो में पूरा काम-काज चलाकर देखिए, नमूना रिपोर्ट WhatsApp पर माँगिए, फिर तय कीजिए।